प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, खगड़िया द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ, खगड़िया में "Yoga for Healthy Ageing" विषय पर प्रेरणादायी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य वक्ता योग विशेषज्ञ आदरणीय श्री अवधेश कुमार जी ने नियमित योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। लगभग 200 युवा, विद्यार्थी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रेरक युगगीतों की प्रस्तुति, साहित्य प्रदर्शनी तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ लगभग 50 फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया। ~करे योग, रहे निरोग✊🏻🧘♀️🧘🏻♂️